शुक्रवार, २७ डिसेंबर, २०२४

मुख्य अवधारणाएँ / समुदाय

 

मुख्य अवधारणाएँ

1. "लघु समुदाय पालने से लेकर श्मशान तक के जीवन का संयोजन है।" यह कथन किसका है?

(a) हट्टन

(c) रॉबर्ट रेडफील्ड

(b) क्रोबर

(d) हेम्बर्ग

 

2. रेडफील्ड द्वारा प्रस्तुत लघु समुदाय की कौन-सी विशेषताएँ हैं?

1. सजातीयता

2. विशिष्टता

3. निकटता

4. आत्मनिर्भरता

सही उत्तर का चयन कीजिए

(a) 1 और 2

(b) 3 और 4

(c) 1, 2 और 3

(d) 1, 2 और 4

 

3. किसका विचार है विकसित औद्योगिक समाजों में वैयक्तिक विकास की सम्भावनाएँ कुचल दी जाती हैं?

(a) आरो

(b) मर्टन

(c) मार्क्स

(d) मारक्यूज

 

4. सत्य शोधक समाज की स्थापना किसने की थी?

(a) डॉ. बी आर अम्बेडकर

(c) विनोबा भावे

(b) महात्मा गाँधी

(d) ज्योतिबा फुले

 

5. किसने इंगित किया कि नगरीय अभिवृद्धि चक्रीय पथ की अनुगामी होती है?

(a) बर्गेस

(c) गिड्स

(b) एम एस ए राव

(d) पार्क

 

6. कौन-सी विशेषता ग्राम समुदाय की नहीं है?

(a) अन्धविश्वास

(c) औपचारिक सम्बन्ध

(b) खेतिहर व्यवस्था

(d) जजमानी व्यवस्था

 

7. किस विचारक ने कहा कि भारतीय गाँव की आत्मनिर्भरता एक मिथक है?

(a) ऑस्कर लेविस

(c) एम एन श्रीनिवास

(b) चार्ल्स मेटकॉफ

(d) लुइस ड्यूमा

 

8. किसने परिभाषित किया कि "समुदाय सामाजिक जीवन का वह क्षेत्र है जिसे सामाजिक सम्बद्धता की मात्रा द्वारा पहचाना जा सकता है?"

(a) मैकाइवर एवं पेज

(c) किम्बाल यंग

(b) मेंजर

(d) डेविस

 

9. नगरीकरण से सम्बन्धित 'उप-संवैधानिक सिद्धान्त' का निरूपण किसने किया है?

(a) बर्गेस

(c) गाल्पिन

(b) फिशर

(d) विर्थ

 

10. किसने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक जीवन अन्य के सहयोग का विविध प्रारूप है?

(a) पोरपोरा, डी बी

(c) प्रैट, ए सी

(b) फिलो सी

(d) धनाग्रे

 

11. "लघु समुदाय मानवता के इतिहास में मानव जीवन का सबसे प्रचलित स्वरूप रहा है।" यह कथन है

(a) आर रेडफील्ड

(b) टी एल स्मिथ

(d) ए आर देसाई

(c) एच सी मेजर

 

12. 'ग्रामीण' का मूल तत्त्व कृषि है अन्यथा यह सिर्फ एक विश्लेषणात्मक उपकरण है। किसने यह मत प्रस्तुत किया?

(a) टी पिन्हे एवं डब्ल्यू फाक

(c) जे गिल्बर्ट

(b) के एच हाल्फैक्री

(d) पी जे क्लोक

 

13. वह स्थान जहाँ आबादी का 2/3 भाग कृषि में तथा 1/3 भाग द्वितीयक एवं तृतीयक व्यवसायों में लगा हुआ है। उसे कहना बेहतर होगा

(a) कस्बा

(c) गाँव

(b) नगर

(d) ग्रामीण कस्बा

 

14. समुदाय को परिभाषित करने वाली विशेषता को बताइए

(a) ऐच्छिक स्थापना

(b) विचारपूर्वक स्थापना

(c) निश्चित भौगोलिक स्थिति

(d) मूर्त संगठन

 

15. निम्नलिखित में से कौन एक समुदाय को संस्थापित करता है?

(a) श्रमिक संघ आन्दोलन

(b) भारतीय समाज

(c) इलाहाबाद में बंगाली ब्राह्मण

(d) भारतीय मूल के योग

 

16. "समुदाय की पहचान यह है कि व्यक्ति अपना सम्पूर्ण जीवन पूर्ण रूप से उसी में व्यतीत कर सकता है।" कथन है

(a) ऑगबर्न

 (b) सोरोकिन

(c) डेविस

(d) जॉनसन

 

17. निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रामीण जीवन की एक प्रमुख विशेषता है?

(a) गतिशीलता

(c) मुकदमेबाजी

(b) परिवारवाद

(d) ऋणग्रस्तता

 

18. 'इण्डियन विलेज' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(a) एम एन श्रीनिवास

(c) ऑस्कर लेविस

(b) एस सी दूबे

(d) एल्ड्रिन मेयर

 

19. निम्नलिखित में से कौन एक ग्रामीण समाज से सम्बन्धित है?

(a) परिवर्तन

(c) गतिशीलता

 (b) नियम शून्यता

(d) कृषि

 

20. समुदाय का वर्गीकरण आदिम, पूर्व औद्योगिक, औद्योगिक और महानगरीय समुदाय के रूप में किसने किया है?

(a) किंग्सले डेविस

(c) कर्टिस और कोलमैन

(b) सी एच कूले

(d) बोगार्ड्स

 

21. लघु समुदाय की अवधारणा किस सन्दर्भ में अधिक प्रासंगिक है?

(a) कृषक समुदाय

(c) ईसाई समुदाय

(b) ग्रामीण समुदाय

(d) मुस्लिम समुदाय

 

22. नगरीय जीवन पद्धति के लिए 'नगरीयता' की अवधारणा किसने प्रतिपादित की है?

(b) बर्जर

(a) पार्क

(c) मूर

(d) विर्थ

 

23. निम्नलिखित में कौन-सी विशेषता नगरीय समुदाय की नहीं है?

(a) मुद्रा अर्थव्यवस्था

(c) सामाजिक समरूपता

(b) गतिशीलता

(d) कृत्रिमता

 

24. समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से कौन-सा उदाहरण समुदाय की रचना दर्शाता है?

(a) सेवा आश्रम

(b) जेल

(c) आवासी समूह

(d) ग्राम

 

25. ग्रामीण व नगरीय समुदायों में भेद बनाने के लिए सही आधार बताइए

(a) एकाकी परिवार

(c) सामाजिक सम्बन्ध

(b) अतिरिक्त साधन

(d) वर्ग पृथक्करण

 

26. निम्नलिखित में कौन-सी विशेषता 'नगरीयता' की नहीं है?

(a) विभिन्नता

(b) सामाजिक सम्बन्धों की खण्डीकृत विशेषताएँ

(c) भाग्यवादी समुदाय

(d) अन्तः निर्भरता की उच्च मात्रा

 

27. निम्नलिखित में कौन-सी ग्रामीण जीवन की एक आर्थिक समस्या नहीं है?

(a) साक्षरता

(b) जातिवाद

(c) अशिक्षा

(d) निर्धनता

 

28. निम्नलिखित में कौन-सा सामुदायिक भावना का एक प्रमुख अंग नहीं है?

(a) परस्पर आश्रितता की भावना

(b) विभेदीकरण

(c) हम की भावना

(d) भूमिका की भावना

 

29. निम्न में से कौन सामुदायिक जीवन का आधार नहीं है?

(a) सामान्य भू-भाग

(b) सामुदायिक भावना

(c) सामान्य चिन्तन

(d) सामान्य जीवन निर्वाह का तरीका

 

30. छिटपुट ग्रामीण बस्तियाँ आम तौर पर पाई जाती हैं?

(a) कर्नाटक में

(c) तमिलनाडु में

(b) आन्ध्र प्रदेश में

(d) केरल में

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा

मुख्य अवधारणाएँ / समुदाय

  मुख्य अवधारणाएँ समुदाय 91. भारतीय संदर्भामध्ये सामान्यतः ' नगरीय ' का अर्थ आहे (a) समुदाय जेथे लोकसंख्येची घनता खालीलप्रमाणे होय...