सोमवार, ३० डिसेंबर, २०२४

मुख्य अवधारणाएँ / समुदाय

 मुख्य अवधारणाएँ

समुदाय

61. लुइस विर्थ प्रथम विश्लेषण करने वालों में से एक थे

(a) स्व-चलन के प्रभावों के

(b) उद्योगवाद के प्रभावों के

(c) उत्तर उद्योगवाद के प्रभावों के

(d) नगरीयवाद के प्रभावों के

 

62. नगरीय विकास में भद्रलोकीकरण कब होता है?

(a) जब विदेश से आए प्रवासी वहीं रहने लगते हैं

(b) जहाँ फैशनेबल पड़ोस का नगरीय पुनरुत्थान होता है

(c) जहाँ सीमान्तीय समूह रहने लगते हैं

(d) जहाँ वयोवृद्ध लोग रहते हैं

 

63. नगरीय समाज में मानवीय सम्बन्ध अभिलक्षित होते हैं

(a) पारस्परिक विश्वास से

(b) बढ़े हुए संचार से

(c) बढ़ी हुई प्राथमिक अन्योन्य क्रिया से

(d) अप्रत्यक्ष और निर्वैयक्तिक सम्पकों से

 

64. सूची 1 को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए

सूची। (लेखक)                                                सूची ॥ (पुस्तक)

A. एडगर बटलर                                             1. सिटीजन, इन इवॉल्यूशन

B. पैट्रिक गिड्डिस                                             2. द सिटी

C. गिट्स एवं हलबर्ट                                        3. अर्बन सोशियोलॉजी

D. मैक्स वेबर                                                 4. अर्बन

कूट

       ABCD

(a) 3 1 2 4

(b) 3142

(c) 1 3 2 4

(d) 1 3 42

 

65. नगरीय विश्लेषण में पारिस्थितिक उपागम के विकास का श्रेय जाता है

(a) फ्रैंकफर्ट स्कूल को

(b) वियना स्कूल को

(c) शिकागो स्कूल को

(d) मैनचेस्टर स्कूल को

 

66. ग्रामीण समाज का नगरीय समाज से विभेद किया जाता है

1. लिंगानुपात के सन्दर्भ में

2. जनसंख्या के घनत्व के सन्दर्भ में

3. जीवन के तरीके के सन्दर्भ में

4. जनसंख्या के आकार के सन्दर्भ में

कूट

(a) केवल 1

(c) 2 और 3

(b) केवल 2

(d) 2,3 और 4

 

67. नगरीय अध्ययन के निम्नलिखित उपागमों में से कौन-सा एक आधुनिक नगर वृद्धि के संकेन्द्री अंचलों को निर्दिष्ट करता है?

(a) अंचलीय

(c) भौगोलिक

(b) क्षेत्रकीय

(d) पारिस्थितिक

 

68. जब नगरीय जनसंख्या में वृद्धि होती है और सम्पूर्ण जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या का अनुपात स्थिर रहता है तो इसे कहा जाता है

(a) नगरीकरण

 (b) अति-नगरीकरण

(c) नगरीय वृद्धि

 (d) जनसंख्या स्थायित्व

 

69. "समुदाय एक ऐसा सामाजिक समूह है जिसमें कुछ मात्रा में 'हम की भावना' पाई जाती है तथा जो किसी विशिष्ट क्षेत्र में निवास करता है।" किसकी परिभाषा है?

(a) ऑगवर्न एवं निमकॉफ

(b) बोगार्ड्स

 (c) मैकाइवर

 (d) लुण्डबर्ग

 

70. शहरी तथा ग्रामीण बस्तियों के उस बड़े जमावड़े को जिसकी सारी बस्तियाँ उस क्षेत्र के प्रमुख महानगर के सम्बन्धों से परस्पर जुड़ी हैं कहा जाता है

(a) सिटी प्रोपर

(b) सिटी एरिया

 (c) मेट्रोपोलिटन एरिया

 (d) मेट्रोपोलिटन रीजन

 

71. भारत में टाउन की जनगणना की परिभाषा बहुत लम्बी अवधि तक न्यूनाधिक एक ही रही। इसे राष्ट्रीय स्तर पर संशोधित किया गया था, वर्ष

(a) 1961 में

(b) 1971 में

(c) 1981 में

(d) 1991 में

 

72. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर दीजिए

सूची ।                                                                    सूची ॥

A. संकेन्द्री अंचल सिद्धान्त                                          1. अर्नेस्ट बर्गेस

B. केन्द्रीय स्थान अवस्थिति सिद्धान्त                             2. क्रिस्टालर

C. क्षेत्रक सिद्धान्त                                                     3. होमर हायट

D. बहु-केन्द्रक सिद्धान्त                                              4. हैरिस एवं उलमान

कूट

       ABCD

(a) 2 1 3 4

(b) 1 2 43

(c) 1 2 3 4

 (d) 2 1 4 3

 

73. नगर के चारों ओर घेरने वाले ग्रामीण क्षेत्रों को क्या कहा जाता है?

(a) उपनगर

(c) नगरीय पड़ोस

(b) पृष्ठ प्रदेश

(d) मलिन बस्ती

 

74. निम्नलिखित में से किससे नगरीकरण की प्रक्रिया जुड़ी है?

(a) ग्रामीण क्षेत्र से नगरीय क्षेत्रों की ओर जनसंख्या का स्थानान्तरण

(b) नगरीय केन्द्रों की संख्या में वृद्धि

(c) नगरों में स्वाभाविक रूप से जनसंख्या वृद्धि

(d) उपरोक्त सभी

 

75. नगरवाद का अर्थ है

(a) नगरीय जनसंख्या में वृद्धि

(b) जीवन शैली

(c) नगरों के भौतिक आकार में वृद्धि

(d) ग्रामीण-नगरीय प्रवास

 

76. यह कथन किसका है कि "नगरीयता एक जीवन शैली है?"

(a) के डेविस

(b) पार्क एवं बर्गेस

 (c) मैक्स वेबर

 (d) एल विर्थ

 

77. एक समूह के रूप में जनजाति किसके सबसे अधिक समीप है?

(a) जाति के

(b) समिति के

 (c) वर्ग के

 (d) समुदाय के

 

78. बोगार्ड्स के अनुसार समुदाय के आवश्यक अंग हैं

(a) सामाजिक समूह

(b) हम की भावना

 (c) निश्चित भू-भाग

 (d) ये सभी

 

79. ग्रामीण समाज किस प्रकार का समाज है?

(a) सरल समाज

(b) जटिल समाज

(c) आदिम समाज

 (d) विषमरूप समाज

 

80. निम्नलिखित में कौन-सी विशेषता समुदाय की नहीं है?

(a) निश्चित स्थानीयता

(b) सामुदायिक भावना

(c) सामान्य जीवन

(d) ऐच्छिक सदस्यता

 

81. लोक नगरीय अन्तः सम्बन्धों के प्रक्रम में उच्च संस्कृतिनिष्ठ कुछ तत्त्व किसी एक या किसी अन्य लघु परम्परा का अंग बनने के लिए नीचे तक बनकर किसी स्थानीय सन्दर्भ में जुड़ जाते हैं। इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

(a) संस्कृतिकरण

(b) विकेन्द्रीकरण

(c) स्थानीयकरण

(d) सार्वभौमीकरण

 

82. समाज को 'गैमेनशाफ्ट' और 'गैसेलशाफ्ट' में वर्गीकृत किसने किया?

(a) कूले

(b) टॉनीज

 (c) समनर

 (d) मैक्स वेबर

 

83. "समुदाय वह लघुत्तम क्षेत्रीय समूह है जिसमें सामाजिक जीवन के सभी पक्ष समाहित होते हैं।" किसने इंगित किया?

(a) किंग्सले डेविस

(b) सोरोकिन

(c) मैकाइवर एवं पेज

(d) गिडिंग्स

 

84. 'लोक-नगरीय सांतत्य' का विचार निम्नलिखित देशों में कहाँ किए गए अध्ययनों के आधार पर विकसित हुआ?

(a) मैक्सिको

(b) ब्राजील

(c) इण्डोनेशिया

 (d) भारत

 

85. जनमत के निम्न अभिकरणों में कौन-सा एक नगरीय जन-समुदाय की तुलना में ग्रामीण जन-समुदाय की अभिरुचियों को उत्कृष्ट ढंग से प्रभावित करता है?

(a) दूरदर्शन

(b) अखबार

(c) सिनेमा

(d) रेडियो

 

86. 'लघु समुदाय' की अवधारणा का भारतीय ग्रामीण समाज के अध्ययन में उपयोग एवं परीक्षण किसने किया है?

(a) एस सी दूबे

(b) श्रीनिवास

(c) बी आर चौहान

(d) योगेश अटल

 

87. ग्रामीण समाज से सम्बन्धित निम्न कथनों में से सही को चिह्नित कीजिए

(a) शिक्षा का स्तर विस्तृत होता है

(b) एक सामाजिक कार्य वर्ग से दूसरे सामाजिक वर्ग में निरन्तर बदलाव होता है

(c) एक स्थान से दूसरे स्थान को निरन्तर स्थानान्तरण होता है

(d) एक सामाजिक समूह या वर्ग से निरन्तर बदलाव नहीं होता है

 

88. ग्रामीण समाज को नगरीय समाज से भिन्न बताने के लिए पी ए सोरोकिन ने निम्नलिखित में से किन मानदण्डों को अपनाया था?

1. व्यवसाय

2. अन्तः क्रिया की व्यवस्था

3. विषमता

4. जनसंख्या का आधार

5. गतिशीलता

नीचे दिए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए

(a) 1,2 और 3

(b) 2, 3 और 4

(c) 3, 4 और 5

(d) 1,3 और 4

 

89. मलिन बस्ती को जाना जाता है

(a) विकसित कस्बा

(b) परिनगर

(c) आन्तरिक नगर

(d) नगरीय ग्राम

 

90. नगरीय जीवन की मुख्य समस्या है

(a) आरामदायक जीवन के लिए आवास खोजना

(b) नजदीकी वैयक्तिक सम्बन्धों को विकसित करना

(c) शिक्षित करना (बच्चों को)

(d) मनोरंजन सुविधाओं की प्राप्ति


कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा

मुख्य अवधारणाएँ / समुदाय

  मुख्य अवधारणाएँ समुदाय 91. भारतीय संदर्भामध्ये सामान्यतः ' नगरीय ' का अर्थ आहे (a) समुदाय जेथे लोकसंख्येची घनता खालीलप्रमाणे होय...